जयपुर-कोटा हाईवे पर खड़े कंटेनर में वैन जा घुसी। वैन में सवार ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई। सभी खाटूश्याम दरबार से दर्शन कर लौट रहे थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे टोंक जिले के घाड़ इलाके में हादसा हुआ। बताया जाता है कि वैन ड्राइवर को झपकी आ गई थी। उधर से गुजर रहे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृतकों में पति-पत्नी शामिल हैं।

Join DV News Live on Telegram

बांग्लादेश के चटगांव से मस्कट जा रही सलाम एयर की फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्लेन के इंजन से धुआं निकलने के बाद उसे बुधवार रात महाराष्ट्र के नागपुर हवाई अड्डे पर लैंड करवाया गया। इस विमान में करीब 200 यात्री और 7 क्रू मेम्बर सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

नई दिल्ली में G-20 समिट के लिए विदेश मंत्रियों की आज बैठक होगी। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार देर रात दिल्ली पहुंचे। ब्लिंकन गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से द्विपक्षीय वार्ता कर सकते हैं। उनके शुक्रवार को क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में भी भाग लेने की संभावना है। अमेरिकी विदेश मंत्री उज्बेकिस्तान की यात्रा के बाद दिल्ली पहुंचे हैं।

अफगानिस्तान के फैजाबाद में गुरुवार सुबह फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। नेशलन सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, उत्तर-पूर्व में था। जमीन से इसकी गहराई 245 नीचे थी। इससे पहले बुधवार को भी फैजाबाद में ही 4.0 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

कानपुर के सजेती में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार टक्कर को मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हमीरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।