भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो द्वारा भारत की कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की गई हैं। इन अद्भुत तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सैकड़ों किलोमीटर ऊपर से आपका भारत कैसा दिखता है। तस्वीर इतनी खूबसूरत है कि आप देखते ही रह जाएंगे।
Join DV News Live on Telegram
इसरो ने अपने अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS-06) की मदद से धरती की तस्वीर खींची है। इसरो के इस सैटेलाइट को ओशनसैट-3 के नाम से भी जाना जाता है। हैदराबाद में इसरो के राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र ने उपग्रह द्वारा प्रदान किए गए डेटा का उपयोग करके मोज़ेक तैयार किया।
इसरो की तरफ से चार अलग-अलग तरह की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इनमें से एक में भारत को दिखाया गया है जबकि अन्य तीन हिस्सों में धरती को दिखाया गया है। इन तस्वीरों को सैटेलाइट से लेने के लिए ऑनबोर्ड ओशन कलर मॉनिटर का इस्तेमाल किया गया है।
(1/2) Global False Colour Composite mosaic generated by NRSC/ISRO using images from Ocean Colour Monitor on EOS-06
Mosaic with 1 km spatial resolution combines 2939 images after processing 300 GB of data to show Earth as seen during Feb 1-15, 2023. pic.twitter.com/YLwcpfVfPT
— ISRO (@isro) March 29, 2023
आपको बता दें कि इसरो का ओशनसैट-3 एक नैनोसेटेलाइट है। ISRO ने इसे 26 नवंबर 2022 को PSLV-C54 मिशन के तहत लॉन्च किया था। इस सैटेलाइट के जरिए समुद्र के साथ-साथ वातावरण का भी अध्ययन किया जा रहा है.
उपग्रह को तीन प्रमुख उपकरणों ओशन कलर मॉनिटर (OCM-3), सी सरफेस टेम्परेचर मॉनिटर (SSTM), Ku-बैंड स्कैटरोमीटर (SCAT-3) और ARGOS के साथ लॉन्च किया गया था। इसरो के मुताबिक इस सैटेलाइट के जरिए हवा की गति के साथ-साथ मछली पकड़ने जैसे इलाकों की भी पहचान की जा सकती है.
इसरो के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। कई यूजर्स ने भारत की खूबसूरत तस्वीर के लिए इसरो का शुक्रिया भी अदा किया है। कुछ यूजर्स ने तस्वीरों को कमाल बताया है और कहा है कि ऐसा नजारा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा।