इंदौर में इंदौर में 56 दुकान से राजवाड़ा तक बुधवार की शाम चंद्रयान-3 की धूम रही। यहां चंद्रयान की लैंडिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्‌ठा हुए। लोगों के लिए बड़ी स्क्रीन की टीवी लगाई गई थी। इसमें लैंडिंग का सीधा प्रसारण किया गया। लैंडिंग होते ही यहां पर ढोल ढमाके के साथ जय भारत और जय श्री राम के नारे लगने शुरु हो गए।

चांद पर पहुंच रखने वाले देशों में अब तक केवल अमेरिका, रूस और चीन का नाम लिया जाता था लेकिन बुधवार शाम को भारत ने बुधवार को इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में कामयाब रहा है। इतिहास में चंद्रमा की सतह पर सफल लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया है।

50 साइंटिस्ट की रात आंखों में कटी, कमांड सेंटर में उत्साह-बेचैनी का माहौल

ISRO के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (मॉक्स) में 50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रात भर पड़ताल में जुटे रहे।

सभी सांकेतिक भाषा में बात कर रहे हैं। कमांड सेंटर में उत्साह-बेचैनी का मिला-जुला माहौल देखने को मिला। ISRO वैज्ञानिक बेंगलुरु स्थित ​​​​ISRO टेलिमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (इस्ट्रैक) और ब्यालालू गांव स्थित इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क पर मिल रहे डेटा के अलावा यूरोपियन स्पेस एजेंसी के जर्मनी स्थित स्टेशन, ऑस्ट्रेलिया और नासा के डीप स्पेस नेटवर्क से रियल टाइम डेटा लेकर वेरिफिकेशन कर रहे हैं।

टीकायान को दिखाई हरी झण्डी

इंदौर में 56 दुकान, राजबाड़ा पर बड़ी स्क्रीन लगाकर लाइव प्रसारण की व्यवस्था भी की गई है। चंद्रयान की उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए इंदौर की धरती पर चंद्रयान की तर्ज पर इंदौर में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी की पहल पर बच्चों को विभिन्न बीमारियों से सुरक्षित करने और उनके जीवन को बचाने के लिये टीकायान बनाया गया है।

इस टीकायान का शुभारंभ आज यहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, गौरव रणदिवे, संभागायुक्त मालसिंह ने किया। इस टीकायान को हरी झण्डी दिखाकर अपने भ्रमण के लिए रवाना किया गया है।