Aurora Borealis Lights Up Skies red: बुल्गारिया का आसमान अचानक नीले रंग से सुर्ख लाल हो गया। इस नजारे को लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इसमें देखा गया है कि आकाश का रंग बिल्कुल डार्क लाल दिख रहा है। इस नजारे को देखने के बाद जहां कई लोगों ने इसे मनोरम बताया तो कुछ लोग इसे डरावना और विनाशकारी बता रहे हैं। आसमान में इस तरह के नजारे को ‘अरोरा बोरयेलिस’ या ‘उत्तरी रोशनी’ के नाम से भी जाना जाता है। यह दृश्य बुल्गारिया के अलावा यूक्रेन, हंगरी और रोमानिया में भी देखा गया।

जानकारी के अनुसार, बुल्गारिया, यूक्रेन और उनके पड़ोसी क्षेत्रों के लिए यह रविवार की एक रोमांटिक रात थी, जिसमें आसमान मंत्रमुग्ध कर देने वाले लाल रंग में रंग गया। ‘अरोरा बोरयेलिस’ एक ऐसी घटना होती है, जब आकाश नीले, लाल, हरे या पीले रंग के रंगों में प्राकृतिक प्रकाश प्रदर्शित करता है।

गैलीलियो गैलीली ने गढ़ा था ‘अरोरा बोरयेलिस’ का नाम

अरोरा शब्द का इतिहास प्रसिद्ध खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलीली के दिनों से जुड़ा है, जिन्होंने 1619 में ‘अरोरा बोरयेलिस’ नाम गढ़ा था। कहा जाता है कि उन्होंने इस शब्द को भोर की रोमन देवी – अरोरा के साथ जोड़ा था। आकाश में अरोरा प्रभाव प्रदर्शित करने के कई उदाहरण हैं। इस साल की शुरुआत में, भारत ने पहली बार आसमान में आश्चर्यजनक घटना देखी। ऑरोरा, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र के कारण अधिक ऊंचाई पर बनता है। बता दें कि मई में भारत के लद्दाख में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला था।