मुंबई पुलिस ने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) पर खतरे को रोकने के लिए चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा तय कर दी है. जबकि मोटरसाइकिल, तीन-पहिया वाहन, ऑटो, ट्रैक्टर और धीमी रफ्तार से चलने वाले वाहनों के लिए एंट्री बैन कर दी है. एमटीएचएल भारत का सबसे लंबा समुन्द्री पुल बनाया गया है, जिसका उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ‘अटल सेतु’ के नाम से जाना जाएगा.

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाला सबसे बड़ा समुद्री पुल बनकर तैयार हुआ है. इस पुल का उद्घाटन 12 जनवरी यानी कल होगा. 22 किलोमीटर लंबा ये पुल दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी सिर्फ 20 मिनट में करेगा. इस पुल को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई के नाम से जाना जाता है. 18,000 करोड़ की लागत से बना यह पुल मुंबई के सेवरी से शुरू हो कर रायगढ़ जिले के उरण तालुका के न्हावा शेवा में खत्म होता है.

मुंबई के एमटीएचएल पर चार हिया वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 100 किमी प्रति घंटे रहेगी. वहीं इस पुल पर तीन-पहिया वाहन,,ऑटोरिक्शा,ट्रैक्टर और धीमी रफ्तार से चलने वाले वाहनों के लिए एंट्री बैन कर दी है. पुल की चढ़ने और उतरने की स्पीड 40 किमी प्रति घंटे तय कर दी गई है. मुंबई पुलिस ने ये फैसला “खतरे, रुकावटों और जनता के लिए असुविधा” को रोकने के लिए लिया है.