प्रियंका गांधी होंगी न्याय यात्रा में शामिल

राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में व्यस्त हैं, उनकी इस यात्रा का कई जगहों पर लोगों ने विरोध किया तो कई बार झड़प भी हुई, लेकिन राहुल की न्याय यात्रा अभी भी चल रही है, अब आज उनकी इस यात्रा में प्रियंका गांधी भी शामिल होने जा रही हैं. प्रियंका पहली बार इस यात्रा में शामिल होंगी और लगभग 2 दिनों तक इस यात्रा में रहेंगी।

पिछले दिनों बिगड़ गयी थी तबियत

प्रियंका गांधी के बीते दिनों ही राहुल की न्याय यात्रा में शामिल होने की खबर आगयी थी लेकिन अचानक से उनकी तबियत बिगड़ गयी थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था और वो इस यात्रा का हिस्सा नहीं बन सकी लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है और वो आज न्याय यात्रा में शामिल होंगी.

Join DV News Live on Telegram

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी 24 फरवरी 2024 से श्री राहुल गांधी जी के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगी. वे मुरादाबाद से चलकर अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए फतेहपुर सीकरी तक यात्रा के साथ रहेंगी.