मालदीव के कैसे हैं हालात?

पिछले दिनों एक विवाद काफी तेजी से बढ़ा था और वो विवाद था मालदीव और भारत के बीच, यह विवाद इतना बढ़ा था की वहां के कई नेताओ ने पीएम मोदी से माफ़ी तक मांगी थी, लेकिन अब सवाल यह है की आखिर उस विवाद के बाद से मालदीव के क्या हालात हैं? क्या वापिस से सब कुछ अच्छा हो गया? या फिर मालदीव को अब अपने किये का पछतावा है?

भारत के लोग नहीं जा रहे मालदीव

दरअसल मालदीव के हाल पहले से काफी बुरे हो चुके हैं, भारत के साथ विवाद ने मालदीव की कमर तोड़ दी है. पर्यटकों से मिलने वाली आय पर आश्रित मालदीव का पर्यटन उद्योग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. मालदीव पर्यटन मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत के साथ राजनयिक विवाद के बीच मालदीव की यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में 33 प्रतिशत की गिरावट आई है. मार्च 2023 और मार्च 2024 में मालदीप गए पर्यटकों से आंकड़ों से विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया है.

Join DV News Live on Telegram

वहीँ जबसे मालदीव को नए राष्ट्रपति मिले हैं तभी से भारत और मालदीव के रिश्ते खराब हुए हैं, ऐसा कहा जाता है की मुहम्मद मुइज़्ज़ु चीन के समर्थक हैं और इसी वजह से उनके भारत के साथ सम्बन्ध अच्छे नहीं हैं, जिसके कारन भारत की जनता ने अब अपने हॉलिडे के लिए मालदीव के ऑप्शन को पसंद करना बंद कर दिया है, अब भारत के लोग मालदीव के वजाय बाकि सारि जगहों पर जाना पसंद कर रहे हैं, जिसके कारन भी मालदीव को भारत से दुश्मनी अब थोड़ी महँगी पड़ रह है।