सांसद प्रत्याशी बनने के बाद दर्शनसिंह का पहला नगर आगमन

बानापुरा खेड़ापति मंदिर में पूजा अर्चना एवं तुलादान किया गया, मंदिर निर्माण के लिए बड़ी राशि देने का बादा

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी बनने के बाद किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी का बुधवार को सिवनी मालवा में प्रथम नगर आगमन हुआ, नगर आगमन पर उनका भाजपा कार्यकर्ता एवं शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया साथ ही स्थानीय विधायक प्रेम शंकर वर्मा के निवास पर दर्शन सिंह चौधरी ने सर्वप्रथम कन्या पूजन किया और उसके बाद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी का बानापुरा खेडापति मंदिर में तुलादान किया गया एवं मंदिर निर्माण के लिए राशि देने की बात कही।

Join DV News Live on Telegram

अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि मैं पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का पसीना बहेगा, वहां मैं अपना रक्त बहा दूंगा मैं कार्यकर्ता था, कार्यकर्ता रहूंगा, सांसद तो आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ता होंगे, दर्शन सिंह चौधरी ने दो पीपल बाबा मंदिर में भी पूजा अर्चना की एवं न्यायालय के पास समस्त अधिवक्ताओ ने भी भवन स्वागत किया नगर निगम के सामने स्वागत किया गया जगह जगह कार्यकर्ताओ ने पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।