मोदी जी वाकई ये गरीबों का मजाक है, नही कर पाए अपने चहेते नेता के दर्शन

पिपरिया: आज 14 अप्रैल रविवार को पिपरिया पचमढ़ी रोड स्थित शिवानी गार्डन के सामने खाली पड़े मैदान में होशंगाबाद नरसिंहपुर भाजपा सांसद प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के पक्ष्य में विशाल आमसभा को संबोधित करने 11:45 की जगह 1 घंटा देरी से पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को बेताब तय सीमा से अधिक संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता एवं दर्शक।

Join DV News Live on Telegram

तेज गर्मी उमस से हैरान परेशान नज़र आए कई महिला पुरूष वहीं हजारों महिला पुरूष आयोजित कार्यक्रम स्थल के आसपास खेतों की मेड़ों पर मोदी के इंतजार में लंबे समय तक बैठे दिखे तो हजारों की तादात में महिला पुरूष हार थक कर पहले ही वापस लौटे।

कीचड़ से सने रास्तों टेढ़ी-मेढ़ी पग डंडियों से बमुश्किल पहुंचे आयोजन स्थल उसके बाद भी नहीं देख पाए मोदी की झलक, मोदी के उड़न खटोला के उड़ते सभा के खतम होने के बाद गर्मी में हैरान परेशान भूख प्यास से व्याकुल लोग खाना पानी के लिए भी तरसे, वहीं ऊंट के मुंह में जीरा की तरह हाथ में पूड़ी के पैकेट थामे बदहवासी तरीके से यहां वहा भागते भी नज़र आएं कई लोग तो कई मुंह ताकते रह गए कि यह कृपा कहा से बरस रही है।