Guna: लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश की भाजपा ने 29 की 29 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया हे, भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रताओं ने गदगद होकर जश्न मनाया।

5 लाख 38 हजार से जीते सिंधिया

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की गुना लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना लोकसभा से 5 लाख 38 हजार 17 मतों से इतिहासिक जीत हासिल की, तो वही राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्यासी रोडमल नागर ने 99 हजार मतों से जीत हासिल कर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के किले की ईंट हिला दी।

भाजपा कार्यक्रताओं में जश्न और उत्साह का वातावरण हे और भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया को फोन पर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही उनकी जीत पर अंबेडकर चौराहा पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिस्बाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की।